गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय में सदन कक्ष के जीर्णोद्धार कार्य का नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सदन कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। सदन में 100 पार्षदों, अधिकारियों, स्टाफ और मीडिया के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कार्य फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.