कटिहार, अप्रैल 18 -- समेली ,एक संवाददाता सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142 वीं पावन जयंती सत्संग मंदिर खैरा में मनाने हेतु बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सत्संग मंदिर खैरा के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद मंडल ने किया। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया। 30 अप्रैल को सदगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142 वीं पावन जयंती सत्संग मंदिर खैरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकालने के साथ संतमत सत्संग व भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- सहरसाः परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन चंद्रकिशोर बाबा ने बताया कि 30 अप्रैल को संतमत सत्संग मंदिर खैरा में प्रातः कालीन स्तुति प्रार्थना, आरती एवं शोभायात्रा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.