बोकारो, अप्रैल 6 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू महर्षि सदाफलदेव के मंदिर परिसर में पूर्व में बनी रसोई घर के जीर्णोद्धार संबंधी निर्णय गुरुभाइयों द्वारा लिया गया है। विहंगमयोग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक एवं कोयलांचल संयोजक के निर्देश पर मंदिर परिसर में विहंगमयोग संत समाज अंगवाली शाखा द्वारा अध्यक्ष नरेश मिश्रा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यहां पर परामर्शक अजीत जायसवाल के परामर्श पर परिसर में पूर्व में बनी रसोई घर के जीर्णोद्धार किए जाने को लेकर आम सहमति बनी और निर्माण का प्रारूप तैयार किया गया। शाखा संयोजक पंचानन साव, कोषाध्यक्ष गंगा साव, गोपाल दत्ता, भरत मिस्त्री आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.