सदगुरु जग्गी वासुदेव ने तख्त साहिब में हाजिरी लगाई
पटना, जून 29 -- आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सदगुरु जग्गी वासुदेव रविवार को दशमेश पिता श्रीगुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्तश्री हरिमंदिरजी पहुंचे। जहां प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मौके पर गुरु महाराज के बचपन से जुड़ी पवित्र वस्तुओं और जोड़ा साहिब का दर्शन कराया गया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने सदगुरु जग्गी वासुदेव का स्वागत कर प्रतीक चिह्न सिरोपा और तलवार भेंट किया। जत्थेदार बलदेव सिंह ने दरबार साहिब में सम्मानित किया।इससे पहले सदगुरु जग्गी वासुदेव ने गुरुघर में मत्था टेक अरदास की। उन्होंने कहा कि देश, समाज और मानवता की खुशहाली के लिए उन्होंने गुरुजी महाराज से अरदास की। यह भी पढ़ें- सदगुरु जग्गी वासुदेव ने तख्त साहिब में हाजिरी लगाई उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.