कन्नौज, मई 3 -- नगर के पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में परम पूज्य महात्मा संचालक मनीष कुमार शाक्यजी ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पानी के बिना नदी का अस्तित्व नहीं होता, उसी प्रकार सदगुरु के बिना मानव जीवन अधूरा और दिशाहीन हो जाता है। मनुष्य के जीवन में सदगुरु का होना अत्यंत आवश्यक है, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हों। उन्होंने आगे कहा कि मानव जीवन में तीन महत्वपूर्ण आधार हैं मां, महात्मा और परमात्मा। बचपन में मां का आशीर्वाद, युवावस्था में महात्मा का मार्गदर्शन और वृद्धावस्था में परमात्मा का सहारा जीवन को पूर्णता प्रदान करते हैं। यदि यह तीनों जीवन से दूर हो जाएं, तो जीवन का कोई सार नहीं रह जाता। मनीष कुमार शाक्य जी ने विन...