सदगुरु कबीर साहब का 628 में प्रकट उत्सव आज
हजारीबाग, जून 28 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदगुरु कबीर साहब के 628वें प्रगट उत्सव के पावन अवसर पर सोमवार 29 जून को हजारीबाग में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। एसकेडीवी मिशन झारखंड हजारीबाग के तत्वावधान में जिला परिषद चौक धरना स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कबीर पंथ समाज के अनुयायियों में प्रगट उत्सव को लेकर भारी उत्साह है।आयोजन की शुरुआत सोमवार को सुबह 8 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी, जो क्षेत्र में कबीर साहब की शिक्षाओं का संदेश फैलाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।कार्यक्रम के अंतिम चरण में भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु सदगुरु कबीर साहब के अमर विचारों, उनकी शिक्षाओं और मानवता के कल्याणकारी संदेशों का श्रवण करेंगे। यह भी पढ़ें- कबीर साहब के 628 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.