मेरठ, मार्च 18 -- रमजान का आखरी तीन दिन का शबीना कोतवाली स्थित शाही जामा मस्जिद में बुधवार को पूरा हुआ। हजारों अकीदतमंदों ने देश और दुनिया में अमन के लिए दुआ की। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि ईद की नमाज से से पहले सदका ए फितर जरूर अदा करें। सदक़ा ए फितर गेंहू के एतबार से 70 रुपये अदा करें। यदि अल्लाह ने आपको हैसियत दी है तो तीन किलो 384 ग्राम पनीर, किशमिश या खजूर के हिसाब से अपने और अपने घर के हर शख्स की तरफ से अदा करें। अपील करते हुए कहा कि ईद के त्योहार को शांति के साथ मनाएं। सवेरे ईदगाह आकर अंदर जगह लें। इधर, शाही जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान कासमी एवं उनके दोनों बेटे काज़ी हस्सान कासमी काजी शरीयत मेरठ एवं कारी अफ्फान क़ासमी ने शहर का सबसे पुराना तीन रोज़ा शबीना तरावीह में पूरा किया।कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने खत्म की दुआ कराई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.