मुरादाबाद, फरवरी 27 -- रमजान महीने का दूसरा शुक्रवार रहा और दूसरे शुक्रवार पर सुरजन नगर की मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। सभी मस्जिदों में बुजुर्ग, नौजवान एवं बच्चों ने बढ़चढ़कर सामूहिक रूप से नमाज अदा कीं। यहां के नई बस्ती मोहल्ले में नहर पर स्थित मदीना मस्जिद में इमाम मौलाना अम्मार काशमी ने अपने बयान में सभी नमाजियों को समझाया। इस समय रमजान का महीना चल रहा है और सभी दौलतमंद हजरत को वक्त से पहले सदका, फितरा और इमदाद अदा करनी चाहिए। जब यह पैसा उनके हकदारों पर पहुंचेगी, तब उन गरीबों के घर में भी रमजान एवं ईद की खुशियां महसूस की जाएंगी। अगर कोई गैर मुस्लिम भी परेशान हाल है, तब हर मुसलमान का फर्ज बनता है कि उसकी भी हर तरह की मदद की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.