हाथरस, जुलाई 3 -- हाथरस। सत्संग हादसे के मामले में गुरुवार को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में उपनिरीक्षक की गवाही हुई। घटना के बाद उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने शवों का पंचायतनामा भरा था। अगली तिथि 9 जुलाई लगी है। इस मामले में अब तक 31 गवाहियां हो चुकी हैं। दो साल पहले 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। सिकंदराराऊ में तैनात एसआई अनिल कुमार शर्मा ने अपने बयान में कहा कि उन्हें 2 जुलाई 2024 को भगदड़ में मृत लोगों के पंचायतनामा संबंधी कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेजा गया था। यह भी पढ़ें- खीरी कांड: तत्कालीन एसपी की गवाही पूरी, सुनवाई आज भी उन्होंने महिला कांस्टेबल सुमिता सिंह की मदद से चोटों का निरीक्षण कराकर सात महिलाओं के शवों के पंचायतनामों की कार्यवाही पूरी की थी। साथ ही जाहिर च...