अररिया, मार्च 6 -- पलासी, (ए.सं.)। कर्म से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है। सत्संग से ही मनुष्य को सच्चा मार्ग मिलता है। सत्संग से ही मनुष्य को आत्म शान्ति मिल सकती है। यह बातें प्रखंड के डेहटी उत्तर पंचायत अंतर्गत कोढैली पश्चिम पार गांव में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के दौरान अपने प्रवचन में कुप्पाघाट भागलपुर से आये स्वामी भागीरथ जी महाराज ने कही। सत्य प्रकाश बाबा ने प्रवचन में कहा कि सदगुरू से ही जीवन में प्रकाश मिलता है। सत्संग कराने से मनुष्य को सच्चा कर्म फल मिलता है। इसलिए मनुष्य के जीवन में गुरू होना जरूरी है। सत्संग समापन के दौरान स्थानीय जिला समिति अध्यक्ष युगेश यादव, स्थानीय मुखिया सह सत्संग समिति के अध्यक्ष रामकृपाल विश्वास, सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल के पुत्र ज्योशी कुमार मंडल, मंच संचालक चतुरानंद मंडल सहित अन्य लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.