सत्संग से मन होता है निर्मल, मिलता है मोक्ष का मार्ग : स्वामी निर्मलानंद
रांची, अगस्त 5 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार की शाम मुरहू चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में स्थानीय सत्संगियों के तत्वावधान में विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना एवं रामचरितमानस के पाठ के साथ हुआ। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक प्रवचनों का श्रवण किया। मुख्य वक्ता महर्षि मेंही आश्रम, कुप्पाघाट (भागलपुर) से पधारे स्वामी डॉ निर्मलानंद जी महाराज ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का सर्वोत्तम समय है। उन्होंने कहा कि महादेव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं और उनकी सच्ची भक्ति से मनुष्य को सदाचार, भक्ति तथा आत्मकल्याण का मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों के बाद मानव जीवन मिलता है, इसलिए इस दुर्लभ जीवन को ईश्वर की साधना और मोक्ष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.