सत्संग सदाचार अपनाने का दिया संदेश
लखीमपुरखीरी, जून 7 -- जंग बहादुरगंज-मोहम्मदी मार्ग स्थित बरखेरिया जाट में मंसा बाबा के स्थान पर जय गुरुदेव जी के अनुयायियों द्वारा एक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से श्रद्धालु पहुंचे और आध्यात्मिक प्रवचनों का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। सत्संग के दौरान वक्ताओं ने मानव जीवन में सत्संग, सदाचार और आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। सत्संग के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- महर्षि मेंही आश्रम शबरी कुटिया में दो दिवसीय सत्संग शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.