मुजफ्फर नगर, जून 27 -- मोरना । रविवार को सद्गुरु समनदास आश्रम, में स्वामी भिक्षुकदास महाराज 66 वी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले सत्संग एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण वर्मा संग कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक देहात अक्षय संजय महाडीक ने निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, समाधि स्थल, सत्संग पंडाल, पार्किंग स्थल तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।गंगा यह भी पढ़ें- एसपी ने भ्रमण कर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का ...