अररिया, मार्च 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के चौरा परवाहा स्थित संतमत सत्संग मंदिर में शनिवार, 1 मार्च से आगामी 7 मार्च, शुक्रवार तक साप्ताह ध्यानाभ्यास सहित ज्ञान-यज्ञ समारोह का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में चौरा परवाहा मंदिर के संत बुद्धिनाथ बाबा तथा मुनीलाल बाबा ने बताया कि इस सप्ताह ध्यान-अभ्यास समारोह में भागलपुर स्थित कुप्पा घाट एवं उत्तर काशी आदि के अनेक संत-महात्माओं का आगमन और उनका प्रवचन होगा। इस ज्ञान यज्ञ में सातों दिन ब्रह्ममुहुर्त में ध्यान अभ्यास, इसके बाद प्रात: कालीन तथा अपराह्नकालीन सत्संग में गुरु महाराज की स्तुति विनती,संत महात्माओं का प्रवचन और भजनों का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही भंडारा का भी आयोजन होगा। बताया कि इस ध्यान-अभ्यास एवं ज्ञान यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.