बलिया, मार्च 10 -- रसड़ा। रसड़ा के श्रीनाथ मठ परिसर में चल रहे मानस सत्संग में सोमवार की रात लखनऊ से आए पं. अरविंद तिवारी ने श्रद्धालुओं को बताया कि जो पत्नी पति के साथ रहकर भगवान की पूजा और सेवा करती है, उसी के घर श्रीराम जैसा पुत्र का जन्म होता है। कहा कि गंधारी की तरह आंखों पर पटटी बांधने से बेटा दुर्योधन होगा। ऐसे में कुंती की तरह आंख खोलने से बेटा धर्मराज होगा। अगर बेटा को धर्मराज युधिष्ठिर बनाना है तो कुंती की तरह आंख खोलकर बच्चों को संस्कार दिया जाय ताकि आपके पुत्र में भारतीय संस्कृति संचालित हो। महाराज ने संगीत के माध्यम से सोहर मंगल गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.