सत्संग में शामिल हुए सैकड़ों भक्त
बगहा, मार्च 20 -- चनपटिया। सच्चे मन से भजन, सुमिरन और ध्यान करने से आत्मा को शांति मिलती है और मनुष्य का जीवन सफल होता है। जयगुरुदेव किसी व्यक्ति का नाम नहीं, बल्कि परमात्मा का नाम है। समय-समय पर संत-महापुरुष इस धरती पर आकर लोगों को सही मार्ग दिखाते हैं। उक्त बातें गुरुवार को चनपटिया के चौबेटोला स्थित बुनियादी विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में संत पंकज जी महाराज ने कहा। वे 67 दिवसीय शाकाहार, सदाचार और मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के तहत चनपटिया पहुंचे थे।उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक जीवन अपनाने का संदेश दिया। इसके अलावा शाकाहारी जीवन अपनाने, शराब व अन्य नशे से दूर रहने तथा सदाचारपूर्ण जीवन जीने की अपील भी की। संत ने आगामी 17 से 21 मई तक मथुरा स्थित जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित होने वाले वार्षिक भंडारा सत्संग मेले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.