सत्संग में गूंजे भक्ति और सदाचार के संदेश
आजमगढ़, जून 4 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानपुर स्थित जयगुरुदेव आश्रम में बुधवार से तीन दिवसीय वार्षिक सत्संग समारोह का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय पुरोहित मृत्युंजय झा एवं जुल्मी पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं ध्वजारोहण से हुई। मंत्रों की गूंज और भक्तों के जयघोष से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। सत्संग के दौरान वक्ताओं ने आध्यात्मिक एवं नैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिंतन से चित्त में चेतना जागृत होती है और मनुष्य अज्ञान से ज्ञान की ओर अग्रसर होता है। यह भी पढ़ें- विश्व शांति, जनकल्याण के साथ पर्यावरण संरक्षण की कामना उन्होंने कहा कि जैसे मछली मांस के लोभ में कांटे को नहीं देख पाती, उसी प्रकार मनुष्य सांसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.