महोबा, फरवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। संत कबीर अमृतवाणी सत्संग में प्रभू की भक्ति पर जोर दिया गया। साहित्यकारों के द्वारा गुरु की महिमा पर आधारित रचनाओं की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। रविवार को शहर के संत कबीर अमृतवाणी सत्संग कटकुलवा स्थित कबीर आश्रम में हुआ। सत्संग की शुरुआत जय कबीर जय कबीर जय गुरु कबीरा दास तोरे द्वार खड़े उनकी हरो पीरा से कराया गया। समिति प्रमुख डॉ एल सी अनुरागी ने कहा कि परमात्मा हर प्राणी के हृदय में व्याप्त है।मगर अज्ञानतावश वह परमात्मा को इधर उधर खोज रहा है। जिस प्रकार हिरण अपने अंदर छिपी हुई कस्तूरी को खोजता है। सत्संग में सूर्य महोत्सव के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उनकी रचना मोरो जिया पिया बेहाल महोबे को सूर्य महोत्सव देखन जाने पेश किया गया। पंडित हरिशंकर नायक ने गुरु कृपा पर महत्व डालते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.