महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। संत कबीर अमृतवाणी सत्संग समिति के तत्वाधान में आयोजित सत्संग में कबीर की रचनाओं की प्रस्तुति की गई। सत्संग में साहित्सकारों के साथ भजन गायकों ने हिस्सा लिया। रविवार को कबीर आश्रम में सत्संग की शुरुआत कबीर वंदना से कराई गई।समिति के प्रमुख डॉ एल सी अनुरागी ने कहा कि वर्तमान में युवाओं में नैतिक शिक्षा का अभाव दिख रहा है। युवाओं को नैतिक शिक्षा की सीख गुरुओं से लेकर समाजसेवा का हिस्सा बनना चाहिए। तीन लोक नौ खंड में गुरु से बड़ा न कोय की विस्तार से व्याख्या की गई। भजन गायक इंद्रजीत सिंह ने सोर तीरथ धाम आपके चरणों में हे गुरुदेव प्रमाण आपके चरणों में पेश कर गुरुओं का सम्मान किया। इस मौके पर पंडित जगदीश रिछारिया ने श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी भजन पेश किया। कामता प्रसाद चौरसिया द्वारा एक दिन खुलहै मन तेरी चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.