सत्संग में आध्यात्मिक जीवन का महत्व बताया, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
उन्नाव, अगस्त 22 -- गंजमुरादाबाद। संत राजिंदर महाराज आश्रम में सावन कृपाल रुहानी मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को परम संत कृपाल सिंह महाराज की 52 वीं बरसी मनाई गई। इस दौरान सत्संग का आयोजन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन का महत्व बताया गया। कार्यक्रम के बाद विशाल लंगर में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। लखनऊ से आए वक्ता गुलशन भल्ला ने कहा कि आधुनिक भौतिक वातावरण की चकाचौंध में मनुष्य आध्यात्मिक जीवन से दूर होता जा रहा है। सुख-सुविधाओं की चाह में वह सन्मार्ग से भटककर कुसंगति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमुख सेवादार गोपाल रस्तोगी, रामबालक, राजेंद्र प्रसाद, जगजीवन, लक्ष्मी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दुनिया में हमें ईश्वर के प्रेम और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.