गाजीपुर, मार्च 2 -- देवकली (गाजीपुर)। विंध्याचल में आयोजित श्री हरि संस्कार शिक्षा संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश की सत्संग मंडली प्रतियोगिता में देवकली क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 16 जिलों की दर्जनों टीमों ने भाग लिया। विजेता भजन टोली में पूर्णमासी राम, उमेश यादव, तेरसू यादव, संत लाल यादव, उदयभान यादव, प्यारेलाल विश्वकर्मा, जयप्रकाश भारती, संजय भारती, बबल सोनकर और अंचल संस्कार प्रमुख लक्ष्मण कुशवाहा शामिल रहे। मां विंध्यवासिनी के दरबार में विजेता टीम को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.