मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला सत्संग भवन पंकज मार्केट में बुधवार को होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान को रंग गुलाल लगाकर होली खेली। भगवान कृष्ण को होली के भजन सुनाए। सभी ने कृष्ण कन्हैया के साथ फूलों की होली खेली। मौके पर प्रेमा चाचान, तारा जालान, ममता टटनिया, सुनीता सिवानीवाला आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...