प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एकल अभियान के तहत नगर पंचायत रामगंज स्थित मानापुरी पापड़ फैक्टरी पर अंचल सत्संग प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के 10 विकास खंड के सत्संगी शामिल रहे। प्रतियोगिता में पट्टी की सत्संग मंडली विजेता घोषित की गई। अंचल सत्संग प्रतियोगिता संघ आसपुर देवसरा की ओर से सत्संग प्रतियोगिता की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह ने की। 10 विकास खंड के सत्संगियों में प्रतिस्पर्धा हुई। अंजू सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रतिस्पर्धा में सत्संग मंडली पट्टी ने पहला स्थान हासिल किया। पट्टी की सत्संग मंडली के सदस्यों को गीता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में संभाग अभियान प्रमुख विष्णु पति, प्रहलाद, धर्मेंद्र, रिंकी, रायबहादुर, कुलदीप तिवारी, रविसेन सिंह, विनय सिंह, कंचन, रजनी, शोभा आदि मौजूद रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.