देवघर, मार्च 20 -- देवघर। नगर के सत्संग चौक पर गुरुवार को सवारी बैठाने को लेकर दो टोटो चालकों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक चालक घायल हो गया, उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार गुलीपत्थर निवासी घायल रजाउल अंसारी के भाई आसिफ अंसारी ने बताया कि भाई रोज की तरह टोटो चलाने निकला था। उसी दौरान सत्संग चौक पर पैसेंजर बैठाने को लेकर दूसरे टोटो चालक से कहा-सुनी हो गई। उसके बाद दूसरे टोटो चालक ने अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.