दुमका, मार्च 20 -- जामा। जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आसनजोर पंचायत के हेठ रेंगनी गांव में आयोजित श्री श्री 108 चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर सतसंग, भजन पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ संपन्न हुई। इस दौरान पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित मयूराक्षी नदी घाट से हुई, जहां 108 कन्याओं ने विधि-विधान के साथ जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सतसंग स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान दिलीप दर्वे की उपस्थिति में पंडित लालमोहन पाठक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत प्रतिदिन भजन-सत्संग एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.