मुंगेर, मार्च 15 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर क्षेत्र के धौनी में मुंगेर जिला संतमत सत्संग का दो दिवसीय 51वां वार्षिक जिला अधिवेशन शनिवार को भक्ति-भाव के साथ प्रारंभ हुआ। अधिवेशन के दौरान सत्संग प्रवचन,भजन-कीर्तन, रामायण पाठ,संतवाणी पाठ,आरती गान तथा सामूहिक भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तारापुर, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, लखीसराय, जमालपुर, बांका सहित आसपास के कई जिलों से हजार श्रद्धालु शामिल हुए। कुप्पाघाट आश्रम भागलपुर से पधारे प्रमुख वक्ता गुरुसेवी स्वामी भागीरथ महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सत्संग प्राप्त होना अनेक जन्मों के संचित पुण्यों और ईश्वर की विशेष कृपा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि परमात्मा का निज स्वरूप ही सत्संग है और सत्संग के बिना विवेक का जागरण संभव नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.