सहारनपुर, फरवरी 18 -- अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा सोना अर्जुनपुर के तत्त्वावधान में चल रहे सिद्ध बाबा सत्संग स्थली में सप्तदिवसीय संत सम्मेलन और भागवत के प्रथम दिवस सोहं पीठाधीश्वर श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि सत्संग की महिमा अनंत है। सत्संग से ही जीवन में सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। बुधवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी सत्यानंद ने कहा कि हरिश्चंद युधिष्ठिर आदि ने सत्संग का ही सहारा लेकर जीवन में आने वाले सारे कष्टों को सहा और भव सागर से पार हो गए। इस दौरान स्वामी शिवानंद, स्वामी नारायणानंद, गोपालानंद, महेंद्रपाल सिंह, आजाद सिँह, शीशपाल, ईश्वरपाल सिंह, सतवीर सिंह जयपाल, धर्मपाल सिंह, प्रदीप, सिंहराज सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.