मुंगेर, अप्रैल 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय बड़ी दरियापुर स्थित संतमत सत्संग आश्रम जमालपुर में शनिवार को एक दिवसीय बहुक्षेत्रीय मासिक संतमत सत्संग का आयोजन संपन्न हुआ। पूरे दिन चले कार्यक्रम में सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन, रामायण पाठ, संतवाणी पाठ, आरती गान एवं सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता संतमत के वरिष्ठ महात्मा स्वामी शशि भूषण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सत्संग और ध्यान-साधना ही जीवन में सच्ची शांति का मार्ग है। संत स्वयं शांति के स्वरूप होते हैं और सत्संग एक ऐसा ज्ञान यज्ञ है, जो अश्वमेध यज्ञ से भी श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की भक्ति में किसी प्रकार का जाति या धर्म का भेद नहीं होता, बल्कि हर मनुष्य को समान रूप से ईश्वर भक्ति का अधिकार है। यह भी पढ़ें- नौ दिवसीय श्री राम कथा सह यज्ञ महोत्सव शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.