बिहारशरीफ, जून 25 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के चकंदरा गांव स्थित ठकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय सत्संग सह अखंड रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गांव में पहली बार हुए इस भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है। संत कैलाश दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। रामधुनी यज्ञशाला में जल रही हवन सामग्री की सुगंध और हरे रामा-हरे कृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। संत कैलाश दास जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में शांति और मोक्ष प्राप्ति का एकमात्र साधन भगवान की भक्ति और संतसंग में शामिल होना है। यह भी पढ़ें- सत्संग और अखंड रामधुनी से भक्तिमय हुआ वातावरण कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद चौहान सहित ग...