बेगुसराय, मार्च 2 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। सत्संग ईश्वर भक्ति जगाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सत्संग के जरिए ईश्वर भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बातें मेही सहनी सत्संग सम्मत के 40 वें जिला स्तरीय वार्षिकोत्सव में बोलते हुए महर्षि दिनेशानंद परमहंस ने कही। खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि सत्संग मानव को सदाचारपूर्ण जीवन जीने की कला सिखाता है। श्री परमहंस ने कहा कि मानव जीवन में सत्संग की बड़ी महिमा है। जिसमें गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ईश्वर भक्ति और ईश्वर की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सदगुरु की कृपा होने पर ही मानव सत्संग की ओर प्रवृत्त होता है। इस कार्यक्रम में स्वामी पटेल , स्वामी भविष्यानंद ,स्वामी रविंद्र ,स्वामी कृष्णानंद,स्वामी राम सेवक,ने भी ज्ञान मंच से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.