देवघर, मई 31 -- नगर थाना क्षेत्र स्थित सत्संग आश्रम आए पश्चिम बंगाल के एक अनुयायी का मोबाइल फोन चोरी हो गया । पीड़ित ने नगर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मोबाइल बरामद करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी बलभद्र रविदास सत्संग आश्रम आए हुए थे। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार देर शाम आश्रम से निकलने के बाद वह सड़क किनारे टहल रहे थे।

चोरी की घटना इसी दौरान थकान महसूस होने पर सड़क किनारे नगर निगम द्वारा बनाए गए बैठकी स्थल पर बैठकर आराम करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि इसी बीच किसी अज्ञात बदमाश ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना मोबाइल तलाश किया तो वह नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने थाना पहुंच...