पाकुड़, सितम्बर 17 -- महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान के समीप स्थित सत्संग केंद्र में बुधवार को सत्संगी अनुयायियों ने पूरी श्रद्धा व धूमधाम के साथ श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 139 वां जन्मदिवस (आविर्भाव दिवस) मनाया। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 04:00 बजे वेद मांगलिक, उषा कीर्तन के साथ हुई। उसके बाद सत्संग केंद्र में सामूहिक प्रार्थना, सत्यानुसरण, धर्मग्रंथ पाठ व जन्मोत्सव की घोषणा का आयोजन किया गया। उसके बाद भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात नगर कीर्तन (परिक्रमण), शोभायात्रा, वंदे पुरूषोत्तमम के जयकारे के साथ उपनगर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों व टोले-मोहल्लों से होते हुए वापस सत्संग केंद्र पहुंचा। जहां सत्संगी अनुयायियों ने ठाकुर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर बारी-बारी से प...