पलामू, जुलाई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सत्र 2026-30 में एके सिंह कॉलेज जपला और सुखदेव सहाय मधेश्वर सहाय डिग्री कॉलेज तरहसी में साइंस संकाय में नामांकन के लिए प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया है। इस कारण सत्र 2026-30 में साइंस में विद्यार्थियों का नामांकन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दोनों कॉलेजों में साइंस संकाय शिक्षकों की घोर कमी है। मार्च-अप्रैल माह में शिक्षकों की कमी दूर करने को निर्देश दिया गया था,परंतु दोनों कॉलेजों में आज भी साइंस संकाय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक शर्त पूरा करेगा तब नामांकन संभव है। यह भी पढ़ें- Palamu News: सत्र 2026-30 के लिए स्नातक में नामांकन शुरू कुलपति ने शनिवार को एनपीयू के कांफ्रेंस हॉल म...