पलामू, जुलाई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन प्रारंभ हो गया है। नामांकन के लिए चयनित छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने बताया कि नामांकन के लिए चयनित छात्राएं जल्द नामांकन करा लें। जो छात्राएं किसी कारणवश नामांकन रजिस्ट्रेशन फार्म नहीं भर पाई थी वह भी नामांकन के लिए फार्म भर दें। नामांकन रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के लिए 30 जुलाई तक चांसलर पोर्टल खुला है। उन्होंने कह कि किसी एक विषय में फॉर्म भरा था और उसमें नामांकन नहीं हो पाया है तो वे दोबारा दूसरे विषय लेकर नामांकन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं और नामांकन करा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...