रुडकी, मार्च 27 -- इस बार शिक्षा विभाग की तैयारियां समय से पहले जमीन पर उतरती दिखाई दे रही हैं। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने से पहले ही सरकारी स्कूलों में पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो गई है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि बच्चों की पढ़ाई शुरुआती दिनों से ही सुचारु रूप से चल सकेगी और उन्हें किताबों के इंतजार में समय खराब नहीं करना पड़ेगा। जनपद हरिद्वार के निःशुल्क पाठ्य पुस्तक भंडारण एवं वितरण केंद्र पर वर्तमान में 15,20,156 पाठ्य पुस्तकों के सापेक्ष 4,11,548 पाठ्य पुस्तकों की खेप भंडारण केंद्र पहुंच गई हैं। शिक्षा विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से इन पुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि नया शैक्षिक सत्र बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.