लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शैक्षिक सत्र खत्म हो रहा है पर अभी तक डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) पाठ्यक्रम में दाखिले नहीं हो पाए हैं। डीएलएड पाठ्यक्रम में कुल 2.40 लाख सीटों के मुकाबले 1.60 लाख ही आवेदन आए हैं। यानी पूरी सीटें भी भर पाना भी मुश्किल होगा। फिलहाल दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्र परेशान हैं। यूपी में डीएलएड कोर्स चला रहे सरकारी व निजी संस्थानों में ऊहापोह की स्थिति है। पहले पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अर्हता निर्धारण में समय लगा और फिर आखिरकार स्नातक पास अभ्यर्थी को ही डीएलएड में प्रवेश देने को मंजूरी मिली। उसके बाद आवेदन फॉर्म मांगे गए और 1.60 लाख छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन कर दिया। पिछले करीब डेढ़-दो महीने से मेरिट सूची जारी होने और प्रवेश काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर अब और दे...