रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा रोड स्थित क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल को शैक्षणिक सत्र के बीच बंद किए जाने की घोषणा से सोमवार को अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 300 अभिभावक स्कूल परिसर पहुंच गए और प्रिंसिपल का घेराव कर प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। उन्होंने वर्तमान सत्र पूरा होने तक विद्यालय का संचालन जारी रखने की मांग की। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक करीब 400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल का संचालन हैदराबाद स्थित संस्था ग्लोबल सोसाइटीज फॉर इनिशिएटिव्स एंड कैंपेंस एजुकेशन (जीएसआईसी) कर रही थी। प्रबंधन ने 18 जून को जारी नोटिस में वित्तीय संकट और अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए स्कूल क...