धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी स्कूलों में सत्र-2026-27 के पांच माह खत्म हो गए हैं। सितंबर छठा माह चल रहा है। धनबाद के 17 सौ सरकारी स्कूलों के पौने दो लाख छात्र-छात्राओं को अबतक ड्रेस, जूता, मौजा की राशि नहीं मिली है। छात्र-छात्राएं पुराने ड्रेस में स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई बच्चों के ड्रेस फट गए हैं। ऐसी स्थिति में घर के कपड़े में बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि हमलोगों ने कई बार शिक्षकों से जानकारी मांगी तो बताया गया कि राज्य परियोजना कार्यालय से राशि नहीं आई है। राशि आवंटित होगी तो मिल जाएगी। बैंक एकाउंट चेक करते रहें। प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों को छह सौ रुपए में दो सेट ड्रेस, जूता-मौजा की खरदीारी करनी है। स्कूली बच्चों व अभिभावकों को बच्चों के एकाउंट में राशि जारी होने का इंतजार है। फंड की कम...