लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र के पहले गृह विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानभवन परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। उन्होंने साफ किया कि सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे आम जनता को कम से कम असुविधा हो, लेकिन किसी भी प्रकार की अराजकता की गुंजाइश न रहे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गृह विभाग से संबंधित विधायकों के तारांकित व अतारांकित प्रश्नों के सटीक और तथ्यपरक उत्तर समय सीमा में मिलें। सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। शासन के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें ताकि सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर सरकार की ओर से पूरी पारदर्शिता ...