वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में मनाली व्यास कुंड मार्ग से आगे 17,352 फीट ऊँची फ्रेंडशिप पीक पर बीएचयू का ध्वज फहराएगा। विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केंद्र के छात्र-छात्राओं के 14 सदस्यीय दल को शनिवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अभियान की तैयारियों पर चर्चा की और उनका उत्साहवर्धन किया। कुलपति ने कहा कि सभी सदस्य पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और सुरक्षित लौटें।

अभियान के बारे में पर्वतारोहण केंद्र प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रशिक्षक बलराम यादव और शिवनारायण यादव के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। माउंट फ्रेंडशिप पीक हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वतमाला में स्थित है और अभियान की शुरुआत मनाली स...