सत्रह साल के रिश्ते में आई दरार, पति के दफ्तर की महिला सहयोगी ने कराई रार
रुडकी, मई 11 -- रुड़की, संवाददाता। एक महिला ने अपने पति पर दफ्तर की महिला सहयोगी के साथ प्रेम प्रसंग होने और विरोध करने पर ससुराल पक्ष प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति और महिला सहयोगी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पूर्व हुई थी। इतने लंबे समय तक परिवार संभालने के बाद अब उसे वैवाहिक जीवन में भारी तनाव का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि उसके पति का उनके ही कार्यालय में कार्यरत ज्वालापुर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला सहयोगी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.