पूर्णिया, अप्रैल 1 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा थानाक्षेत्र के गहिलस्थान गांव से सत्रह वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाना में मामला दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार नाबालिग सुबह घर से घूमने के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अपहृत लड़की के परिजनों से अपराधियों द्वारा दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है जिससे परिवार में भय का माहौल है। इस मामले में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग के अपहरण को लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने ...