हरिद्वार, फरवरी 28 -- सत्रह वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए पांच हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने इस मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धाराएं भी बढ़ाईं। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी को ज्वालापुर की एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री को आलम उर्फ जावेद निवासी इक्कड़ खुर्द पथरी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच, मामले ने तूल पकड़ लिया था। कुछ संगठनों ने शीघ्र बरामदगी न होने पर आंदोलन को चेताया। लिहाजा, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 26 फरवरी को आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.