सत्रह बालिकाओं का किया गया टीकाकरण
नैनीताल, जुलाई 24 -- गरमपानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट एवं गरमपानी में शुक्रवार को एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 17 पात्र बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिलाषा पांडेय ने बताया कि अभियान केवल 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक दोनों सीएचसी के माध्यम से 70 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य ब्लॉक की सभी पात्र 14 वर्षीय बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कर उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए अभियान लगातार जारी है और जल्द ही सभी पात्र बालिकाओं का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.