आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। लगातार सत्रह घंटे बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में शहरी तड़पते रहे। शुक्रवार शाम सात बजे गुल हुई बिजली दूसरे दिन दोपहर दो बजे बहाल हुई। बिजली न होने के कारण सुबह पानी का संकट खड़ा हो गया। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए। लोग पानी के लिए बॉल्टी लेकर इधर-उधर भागदौड़ करते रहे। बिजली कटौती को लेकर लोगों में भारी आक्रोश रहा। शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश के चलते शहर की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। पुराने जेल से जुड़ा 33 हजार केवी लाइन की अंडरग्राउंड केबिल नरौली पुल के समीप जल गया। जबकि अलग-अलग स्थानों पर पांच इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इसके चलते शहर के दर्जनभर मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब 17 घंटे तक बाधित रही। पूरी रात लोग उमस और गर्मी के बीच करवटें बदलते रहे। लोग बालकनी और...