सत्य ही धर्म का मूल है: आदित्य कृष्ण महाराज
सीवान, अप्रैल 29 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। कन्हौली में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में पधारे परम पूज्य आदित्य कृष्ण गुरु महाराज ने कथा के दूसरी शाम श्रद्धालुओं को अपने कथा से संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत श्रवण से मनुष्य के पापों का क्षय होता है और उसका मन शुद्ध एवं पवित्र बनता है। जो व्यक्ति सच्चे मन से कथा सुनता है, उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और वह धीरे-धीरे भगवान की भक्ति में लीन होकर मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए, ताकि जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त हो सके।
धर्म और पितरों की प्रसन्नता जब भी संतान कोई अच्छा कार्य करती है, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलती है, तो सबसे अधिक प्रसन्न उसके पितर होते हैं। जब संतान अच्छे संस्कारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.