बिहारशरीफ, मार्च 24 -- सत्य साधना शिविर में भक्तों ने किया सदाचार का कड़ा पालन निरंतर अभ्यास से मिलती है आंतरिक मजबूती फोटो : पावापुरी जैन : पावापुरी जैन श्वेतांबर मंदिर में साधना शिविर में शामिल श्रद्धालु। पावापुरी, निज संवाददाता। जैन श्वेतांबर मंदिर में चल रहे सत्य साधना शिविर के पांचवें दिन साधकों को सदाचार, मौन और आत्मअनुशासन का संदेश दिया गया। शिविर में खरतरगच्छाधिपति श्री जिन चंद्र सूरी जी महाराज ने कहा कि सत्य साधना का मूल आधार सदाचार है और इसके बिना साधना का वास्तविक फल प्राप्त नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि सत्य साधना शिविर में पांच सदाचारों- सत्य, अहिंसा, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह- का पालन अनिवार्य होता है। साधकों को दस दिनों तक पूर्ण मौन रखते हुए इन सिद्धांतों को जीवन में उतारने का अभ्यास कराया जाता है। उन्होंने कहा कि सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.