भागलपुर, मार्च 13 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता श्री सत्य साई बाबा का प्रेम प्रवाहिनी रथ शुक्रवार को सुल्तानगंज पहुंचा। श्री सत्य साई बाबा शताब्दी समारोह के मौके पर रथ के पहुंचने पर श्रद्धालु रथ पर चरण पादुका का दर्शन किया। श्री सत्य साई सेवा संगठन भागलपुर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि अब तक छह सौ से अधिक जिला में रथ का भ्रमण हो गया है। रथ का रात्रि विश्राम करहरिया के भगत टोला में किया जाएगा।शनिवार को यह रथ असरगंज और शाहकुंड होते हुए नवगछिया के लिए प्रस्थान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.