बुलंदशहर, फरवरी 5 -- प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार को क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने गांव निवासी स्वर्गीय सत्य प्रकाश शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने स्व. सत्य प्रकाश शर्मा को याद करते हुए उन्हें सरल, मिलनसार बताया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक संजय शर्मा ने दारा सिंह चौहान का बुका देकर स्वागत किया। इस दौरान स्व.सत्य प्रकाश शर्मा के पुत्र भूपेन्द्र शर्मा, लोकेश शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पंडित, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राव, आजाद प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.