रामगढ़, सितम्बर 6 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा शनिवार को बरकाकाना पहुंची यात्रा के तहत आयोजित जय स्वर्वेद कथा एवं ध्यान-साधना सत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सामुदायिक भवन नया नगर बरकाकाना में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज ने आत्मज्ञान, अध्यात्म और साधना के महत्व पर प्रकाश डाला। संत प्रवर ने कहा कि सत्य पर पूर्ण विश्वास ही श्रद्धा है। श्रद्धावान व्यक्ति ही ज्ञान की प्राप्ति कर वास्तविक शांति का अनुभव करता है। मनुष्य के जीवन में आने वाले दुखों और कठिनाइयों का मूल कारण अज्ञान है। यह भी पढ़ें- कन्याकुमारी से कश्मीर तक संकल्प यात्रा पहुंची रांची जब व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप और भीतर निहित शक्...